विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्वे में केजरीवाल को झटका, AAP से ज्यादा मोदी से संतुष्ट है दिल्ली की जनता

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:38 AM (IST)

सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के 36 फीसद लोग मानते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है।

सर्वे में केजरीवाल को झटका, AAP से ज्यादा मोदी से संतुष्ट है दिल्ली की जनता
सर्वे में केजरीवाल को झटका, AAP से ज्यादा मोदी से संतुष्ट है दिल्ली की जनता

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में जीत की आस लगाए बैठी आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली में ही झटका लगा है। एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल सराकर से ज्यादा केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संतुष्ट है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी लगा AAP को झटोका

सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के 36 फीसद लोग मानते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा है। वहीं, 25 फीसद दिल्ली की जनता मानती है कि इसमें कमी आई है।

योगेंद्र यादव ने किया सर्वे का डिजाइन

सर्वे के ये आंकड़े अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी रहे योगेंद्र यादव की एक सर्वे रिपोर्ट के हैं। योगेंद्र ने पिछले दिनों यह रिपोर्ट को मीडिया के सामने इसे जारी किया। योगेंद्र यादव के मुताबिक, उन्होंने पूरे सर्वे को खुद डिजाइन किया है।

1202 लोगों पर किया गया सर्वे

सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। सर्वे किसी एजेंसी से नहीं बल्कि खुद उनके लोगों ने किया है।