विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से उसी दिन दोबारा हुआ था गैंगरेप, 10 दिन बाद खुला राज

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 07:44 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 09:27 PM (IST)

हैरानी की बात है कि कबड्डी खिलाड़ी के साथ गैंगरेप की घटना रविवार को हुई और उस दिन छत्रसाल स्टेडियम बंद रहता है। ऐसे में जांच होनी चाहिए।

नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से उसी दिन दोबारा हुआ था गैंगरेप, 10 दिन बाद खुला राज
नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से उसी दिन दोबारा हुआ था गैंगरेप, 10 दिन बाद खुला राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की 16 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ एक नहीं, बल्कि तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों नरेश दहिया, सतपाल सिंह व प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

चंडीगढ़ निवासी किशोरी अंडर 19 में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग ले चुकी है, वहीं आरोपी कुश्ती कोच 44 वर्षीय नरेश दहिया मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। दिल्ली में शाहबाद डेयरी में उसका कुश्ती का बड़ा अखाड़ा है।

यह भी पढ़ेंः पांच साल तक युवती से सैकड़ों बार हुआ दुष्कर्म, बिकती रही-लुटती रही इज्जत

नरेश के साथी सतपाल सिंह और प्रताप सिंह को खेल कोटे के तहत रेलवे में नौकरी मिली है। सतपाल ही 9 जुलाई को किशोरी को अपने साथ छत्रसाल स्टेडियम में कोच से मिलवाने के बहाने लेकर गया था। वहीं एक कमरे में किशोरी व तीनों आरोपियों ने पार्टी की। इस दौरान इन सभी ने पहले जमकर शराब पी।

इसके बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक उससे शाम को भी दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद उन्होंने किशोरी को उसके घर छोड़ दिया। आठ दिन तक चुप रहने के बाद 17 जुलाई को उसने मॉडल टाउन थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

स्टेडियम में छात्रवास भी है, लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को सहयोग करने में स्टेडियम के किन अधिकारियों व कर्मियों का हाथ है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

छत्रसाल स्टेडियम की उप निदेशक आशा अग्रवाल ने कहा कि रविवार के दिन स्टेडियम बंद रहता है। बावजूद इसके बाहरी लोगों को प्रवेश कैसे मिला? इसकी जांच की जा रही है।