विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटाखा बैन पर SC के आदेश के समर्थन में PM मोदी के सांसद, दिया ऐसा बयान

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 09:46 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में इस बार दिवाली के मौके पर पटाखों की बिक्री नहीं होगी। ये फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को सुनाया था।

पटाखा बैन पर SC के आदेश के समर्थन में PM मोदी के सांसद, दिया ऐसा बयान
पटाखा बैन पर SC के आदेश के समर्थन में PM मोदी के सांसद, दिया ऐसा बयान

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने इसके समर्थन में बयान दिया है। उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर बैन लगाने के समर्थन में कहा है- 'मैं एक छोटी बच्ची का पिता हूं, बच्चों को प्रदूषण से होने वाली सांस की समस्याएं होती हैं। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मैं इस दीपावली पटाखे जलाने के बजाय 15 पेड़ लगाऊंगा।'

वरुण गांधी ने इस बाबत सोशल मीडिया पर संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि समस्या पैदा करने से अच्छा है, समाधान पेश करें। 

यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में इस बार दिवाली के मौके पर पटाखों की बिक्री नहीं होगी। ये फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को सुनाया था। 

इसके साथ ही इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की तरफ़ से जारी किए गए सारे स्थाई और अस्थाई लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। 

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा है कि कुछ शर्तों के साथ पटाखों की बिक्री एक नवंबर, 2017 यानी दिवाली गुज़र जाने के बाद फिर से की जा सकेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।