विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCR में बड़ी साजिश नाकाम, UP के दो जिलों से 10 नक्सली गिरफ्तार

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 07:23 AM (IST)

यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉयड (ATS) ने अब तक कुल 10 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल रात तक नौ नक्सलियों को दबोचने के बाद 1 और संदिग्ध को ATS ने धर दबोचा।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉयड (ATS) ने अब तक कुल 10 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। ATS ने कल रात तक नौ नक्सलियों को दबोचने के बाद 1 और संदिग्ध को चंदौली जिले से धर दबोचा है। आइजी एटीएस असीम अरुण ने आज पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने नोएडा के साथ चंदौली से भी एक नक्सली को पकड़ा है। आम जनता से पहली सूचना नोएडा एसएसपी को मिली थी कि कोई संदिग्ध हिंडन विहार में रह रहा है। इसके बाद पूरा जाल बिछाकर इन्हें पकड़ा गया। इस मौके पर आइजी एटीएस ने एलान किया कि सूचना देने वाले लोगों के साथ पूरी पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में आइजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि इन्होंने मिलकर एक दुकान के अलावा दो फ्लैट भी किराये पर ले रखा था। नक्सलियों ने चंदौली से ठिकाना बदलकर अपना बेस कैंप नोएडा को बना लिया था। ये नोएडा में रहने के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से इंसास रायफल बरामद हुआ है। इसके अलावा, 2 देशी रायफल बरामद भी बरामद हुई है। चंदौली के सैय्यद राजा से पूर्व कमांडर सुनील रविदास को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कैमूर के वांटेड रामपति के घर से असलहों के साथ कारतूस की बरामदगी भी हुई हैै।

नोएडा में पकड़े गए नक्सली में मुख्य रंजीत पासवान है। वह पिपुुल्स वार ग्रुप का एरिया कमांडर था। 2003 में माओवादी संगठन में गया। 2004 में गिरफ्तार भी हुआ। इसके बाद 2012 में बाहर आया और फिर नक्सली गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में जुट गया।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये सभी पैसे का इंतजाम करने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में आए थे। यहां पर रहने के दौरान इनकी बैंक और एटीएम में लूट और अगवा कर फिरौती लेने की योजना थी। पुलिस जांच में सदरपुर से आज सुबह डेटोनेटर और विस्फोटक बरामद हुआ है।

यहां पर याद दिला दें कि ATS ने शनिवार रात सेक्टर 49 स्थित हिंडन विहार के एक फ्लैट में छिपे 10 नक्सलियों को गिरफ्तार कर दिल्ली-एनसीआर में सिलसिलेवार आपराधिक घटनाओं की साजिश को नाकाम कर दिया था। नक्सलियों से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए थे।

नोएडा मेें छिपे थे नक्सली

आइजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि पिछले कुछ समय से नोएडा में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना थी। करीब एक माह से टीम इन पर नजर रख रही थी। ये लोग अपना नाम बदल कर सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।

यूपी में कैसे पकड़ेे गए 9 खूंखार नक्सली, जानेंं ATS के ऑपरेशन की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।