विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां के घर से निकलते ही हैवान बना सौतेला पिता, चीखने पर बेटी को दी धमकी

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 08:18 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 01:49 PM (IST)

किशोरी को अकेला सौतेले पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर उसने उसे छोड़ दिया।

मां के घर से निकलते ही हैवान बना सौतेला पिता, चीखने पर बेटी को दी धमकी
मां के घर से निकलते ही हैवान बना सौतेला पिता, चीखने पर बेटी को दी धमकी

फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में सौतेले पिता पर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि 10 जून को शाम 7 बजे वह घर पर मौजूद थी, जबकि मां ड्यूटी गई हुई थी।

सौतेले पिता ने की अश्लील हरकत

इसी दैरान उसका सौतेला पिता कहीं से आया। किशोरी को अकेला पाकर उसने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर उसने उसे छोड़ दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गुमसुम सी रहने लगी किशोरी

इस घटना के बाद से किशोरी गुमसुम सी रहने लगी। सौतेले पिता को देखकर वह डरने लगी। उसकी मां को यह बात खटकी। जब उसने किशोरी से प्यार से पूछा तो उसने सारी बात मां को बता दी। मां उसे महिला थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: लड़की को देखने आया 3 दिन घर में रुका, फिर डॉक्टरों ने कहा- 'यू आर प्रेग्नेंट'

यह भी पढ़ें: इलाज के बहाने निजी अंगों के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।