विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, प्रदूषण से कैसे मिल सकती है राहत, 2 हफ्ते तक स्थिति में सुधार की संभावना कम

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 07:18 AM (IST)

नवंबर का पहले हफ्ते का औसतन तापमान 29 डिग्री रहता है, जबकि इस बार यह 30 से 31 डिग्री रहा ...और पढ़ें

जानें, प्रदूषण से कैसे मिल सकती है राहत, 2 हफ्ते तक स्थिति में सुधार की संभावना कम
जानें, प्रदूषण से कैसे मिल सकती है राहत, 2 हफ्ते तक स्थिति में सुधार की संभावना कम

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली हो चुकी है। वायु प्रदूषण के उतार-चढ़ाव का दौर कम से कम दो सप्ताह तक जारी रहेगा। स्थिति में सुधार के लिए बारिश जरूरी है, लेकिन अगले 15 दिन तक इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है।

गर्म रहा नवंबर 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम में किसी तरह का बदलाव न होने की वजह से इस बार ठंड भी ठीक से नहीं आ पा रही है। नवंबर की शुरुआत भी सामान्य से गर्म स्थिति में हुई है। बीते दो साल में नवबर में तापमान 30 डिग्री नहीं रहा है, जबकि इस बार यह 30 के ऊपर ही चल रहा है।

देर से पड़ेगी सर्दी 

मौसम विभाग की मानें तो हवा की गति कम होने, दिशा में बदलाव न होने और प्रदूषण की वजह से सर्दी कुछ देरी से आती दिख रही है। करीब 10 से 15 दिन तक मौसम में बडे़ बदलाव की सभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक (30.2) रहा। न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वर्ष 2016 में नवंबर के पहले सप्ताह में औसत अधिकतम तापमान 29, वर्ष 2015 में 27 और वर्ष 2014 में 30 डिग्री सेल्सियस था। 10 नवंबर से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा।

नवंबर का पहले हफ्ते का औसतन तापमान 29 डिग्री रहता है, जबकि इस बार यह 30 से 31 डिग्री रहा है। ऐसे में नवंबर की शुरुआत सामान्य से गर्म हुई है। हवा में नमी का स्तर भी 92 फीसद तक चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: कपिल ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- स्मॉग रोकने में फेल रही सरकार

यह भी पढ़ें: स्मॉगः अब शनिवार तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट