विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- स्मॉग रोकने में फेल रही सरकार

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 07:37 AM (IST)

दिल्ली में जहरीली हुई हवा को लेकर कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कपिल ने कहा कि सरकार स्मॉग को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

कपिल ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- स्मॉग रोकने में फेल रही सरकार
कपिल ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- स्मॉग रोकने में फेल रही सरकार

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। बागी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली में जहरीली हुई हवा के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के फैसले के बाद कपिल ने ट्वीट कर कहा है कि 'अगर CM ने साल भर छुट्टियां ना कि होती तो आज बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां न करवानी पड़ती।'

इतना ही नहीं कपिल मिश्रा ने दिवाली पर पटाखों पर लगे बैन पर भी तंज कसा और सीधे तौर पर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल ने ट्वीट कर कहा कि 'गर्व से दीवाली पर पटाख़े चलाये और अगले साल फिर चलाऊंगा क्योंकि आज का #smog पटाखों के कारण नहीं बल्कि CM कुर्सी पर बैठे फुस्स पटाख़े की failure के कारण है ;)'

दिल्ली में हवा किस कदर प्रदूषित हो चुकी है इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है एनजीटी ने इसकी तुलना आपातकाल से की है और खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली गैस चेंबर बन गई है। 

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह घना स्मॉग छाया रहा जिसके चलते वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। सुबह के समय धुंध के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। धुंध के चलते रेल व हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, आपातकाल जैसे हालात, सीएम बोले- 'गैस चैंबर'

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर, मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को दिए गए 8 हजार मास्क