विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल गया PM मोदी का पता, 'रेस कोर्स रोड' का नाम हुआ 'लोक कल्याण मार्ग'

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 08:32 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री आवास का पता बदल गया है। भाजपा 'रेस कोर्स रोड' का नाम बदलकर एकात्‍म मार्ग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री आवास का पता बदल गया है। अब 'रेस कोर्स रोड' का नाम बदलकर 'लोक कल्याण मार्ग' कर दिया गया है। हालांकि, भाजपा इस मार्ग का नाम 'एकात्म मार्ग' रखना चाहती थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हमने एनडीएमसी को 'रेस कोर्स रोड' का नाम बदलने के लिए कुछ सुझाव दिए, जिसके बाद सर्वसम्मति से 'लोक कल्याण मार्ग' रखा गया।

नाम बदलने की यह घटना इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि 7 रेस कोर्स मार्ग पर ही प्रधानमंत्री का निवास स्थान भी है। पहले खबर थी कि इस रोड़ का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन एकात्म मानववाद के नाम पर रखा जा सकता है। इस वर्ष पंडित जी की जन्म का जन्म शताब्दी वर्ष है। ऐसे में भाजपा की ओर से इस नाम को आगे किया जा रहा था। वहीं एनडीएमसी में भाजपा की अच्छी पकड़ है। ऐसे में उम्मीद थी कि रेस कोर्स मार्ग का नाम एकात्म मार्ग ही रखा जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहींं।

गौरतलब है कि इससे पहले कृषि मंत्रालय को भी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय किया जा चुका है। वहीं कल पर्यावरण मंत्रालय का नाम भी बदलकर दीनदयाल अंत्योदय भवन कर दिया गया है। हालांकि अकबर रोड़ का नाम भी बदलने की मांग की गयी थी। लेकिन उस समय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा था कि सड़कों का नामकरण और दोबारा नामकरण सरकार के एजेंडे में नहीं है।

उड़ी आतंकी हमला: PM मोदी को खून से लिखा खत 'मिटा दीजिए नापाक पाक को'