विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल मिश्रा की नई रणनीति, अब केजरीवाल की जनता दरबार में खोलेंगे पोल

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 04:21 PM (IST)

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद कपिल मिश्रा लगातार अरविंद केजरीवाल पर घोटालों के आरोप लगा रहे हैं। इस ...और पढ़ें

कपिल मिश्रा की नई रणनीति, अब केजरीवाल की जनता दरबार में खोलेंगे पोल
कपिल मिश्रा की नई रणनीति, अब केजरीवाल की जनता दरबार में खोलेंगे पोल

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करना बंद नहीं किया है। कपिल लगातार दिल्‍ली सरकार के घोटालों की पोल खोल रहे हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने नया ऐलान किया है कि वह केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर शुक्रवार को जनता दरबार में पहुंचकर पोल खोलेंगे। यह बात उन्‍होंने  ट्वीट करके बताया है। हालांकि, उनके इस ट्वीट को लेकर आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दरअसल, मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद कपिल मिश्रा लगातार अरविंद केजरीवाल पर घोटालों के आरोप लगा रहे हैं। इस जनता दरबार में कपिल मिश्रा आप कार्यकर्ता संतोष कोली की मां को भी लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: संतोष की मां ने अरविंद को बताया 'नाग', बोलीं- केजरीवाल ने बेटी को मरवाया

कुछ दिन पहले ही कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन-2' की शुरुआत की घोषणा की थी। कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह के दौरान कपिल ने कहा कि वह केजरीवाल से उनके जनता दरबार में मुलाकात करेंगे और उनसे दिल्ली सरकार में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें: कपिल का ब्लॉग बम, केजरीवाल ने फैलाई विश्वास के खिलाफ अवैध संबंधों की अफवाह

इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री कपिल को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पिछले दिनों उन पर हुई हमले की कोशिश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कपिल पिछले महीने अनशन पर थे। एक व्यक्ति ने खुद को आप कार्यकर्ता बताकर उनके घर पर हंगामा किया था और उन पर हमले का प्रयास भी किया था।

गौरतलब है कि दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने करीब एक माह पहले कपिल मिश्रा को सुरक्षा देने की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा था कि कपिल पर हमला भी हो सकता है, इसलिए उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'आप' के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे सीएम अरविंद केजरीवाल



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।