विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैवानियत की हद पार, पड़ोसी ने डेढ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 10:15 PM (IST)

बच्ची की मां ने बताया कि वह काम कर रही थी, इसी दौरान बाहर खेल रही बच्ची कुछ दूरी पर ...और पढ़ें

हैवानियत की हद पार, पड़ोसी ने डेढ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
हैवानियत की हद पार, पड़ोसी ने डेढ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

नई दिल्ली [जेएनएन]। बाहरी दिल्ली के अमन विहार में डेढ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके संवेदनशील अंग का ऑपरेशन किया गया है। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात बताई

बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर में काम कर रही थी, इसी दौरान बाहर खेल रही बच्ची नदारद हो गई। घर से कुछ दूरी पर बच्ची रोती हुई मिली। निजी अंग से खून निकलता देख उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात बताई।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी 

दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि पड़ोसी राकेश ने बच्ची को गोद में ले रखा था। बाद में पुलिस ने इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूल की है। राकेश शादीशुदा है व तीन बच्चों का पिता है। 

यह भी पढ़ें: सास ने अपनी जवान बहू का करवाया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

यह भी पढ़ें: फिर शर्मसार हुई दिल्ली, पिटाई के बाद शख्स के नाजुक अंग में डाला डंडा, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।