विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात मेंं 6 साल की बच्ची को पार्क में उठा ले गया पड़ोसी, बना हैवान

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 07:30 PM (IST)

पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात बच्ची को पार्क में उठाकर ले गया। इस दौरान जब बच्ची के माता-पिता ने उसे गायब देखा तो वह पार्क में पहुंचे।

रात मेंं 6 साल की बच्ची को पार्क में उठा ले गया पड़ोसी, बना हैवान
रात मेंं 6 साल की बच्ची को पार्क में उठा ले गया पड़ोसी, बना हैवान

नई दिल्ली [जेएनएन]। बिंदापुर थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकित (20) को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ पार्क में दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ बिंदापुर के राजापुरी इलाके में रहती है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस को शनिवार देर रात दुष्कर्म की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात बच्ची को पार्क में उठाकर ले गया। इस दौरान जब बच्ची के माता-पिता ने उसे गायब देखा तो वह पार्क में पहुंचे, जहां आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी अंकित फैक्ट्री में काम करता है। वहीं, बच्ची के पिता रिक्शा चलाते है और मां गृहिणी है। 

यह भी पढ़ें: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।