विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरेलू सहायिका से थे बुजुर्ग के अवैध संबंध, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 09:57 PM (IST)

मदन मोहन का घरेलू सहायिका के साथ अवैध संबंध था। आरोपी ने बताया है कि पड़ोसी उसे ताना दिया करते थे, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची।

घरेलू सहायिका से थे बुजुर्ग के अवैध संबंध, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या
घरेलू सहायिका से थे बुजुर्ग के अवैध संबंध, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

नई दिल्ली [जेएनएन]। भजनपुरा इलाके में अवैध संबंधों के कारण एक बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मदन मोहन (61) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि मदन मोहन का घरेलू सहायिका के साथ अवैध संबंध था।

इसी बात से खफा होकर सहायिका के बेटे ने एक नाबालिग के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमनाथ (22) व उसके नाबालिग दोस्त को दबोच लिया है। पुलिस उपायुक्त डॉ एके सिंगला ने इसकी पुष्टि की है।

मदन मोहन किराये के मकान में सी-ब्लॉक, भजनपुरा में रहते थे। उसके तीन बेटे हैं, जो शादी के बाद अलग रहते हैं। वह गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस से एक साल पहले रिटायर हुए थे। करीब तीन साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद मदन अकेले हो गए थे।

42 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबंध

घर में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला के साथ उनके अवैध संबंध हो गए थे। इस वजह से महिला कई बार उनके घर में ही रुक जाती थी। उधर, इसकी चर्चा महिला के पड़ोसियों के बीच भी होने लगी थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि पड़ोसी उसे ताने दिया करते थे। इस वजह से उसने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शुक्रवार को प्रेमनाथ अपनी साथी के साथ मदन के घर पहुंचा और यहां गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।

शनिवार शाम को पड़ोसियों को जब मदन के घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

यह भी पढ़ें: खुला राजः GB रोड पर कॉल गर्ल बनाने से पहले भी किया जाता है लड़कियों से रेप

यह भी पढ़ें: रेप के बाद छात्रा ने स्कूल में जन्मा बच्चा, गर्भवती होने पर परिजन समझे-पेट में गैस है