Move to Jagran APP

जून में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 दिन के भीतर दस्तक देगा मानसून

इस बार जून में (21 तक) 120.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। महीना पूरा होने तक यह रिकॉर्ड और बढ़ सकता है।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 11:40 AM (IST)
जून में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 दिन के भीतर दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में मानसून दस दिन के भीतर दस्तक दे देगा। दिल्ली-एनसीआर में मानूसन पूर्व की बारिश हो रही है और इसने अभी से ही छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल जून में जितनी बारिश हुई है, उतनी पिछले छह साल में में कभी नहीं हुई।

loksabha election banner

इस बार जून में (21 तक) 120.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। महीना पूरा होने तक यह रिकॉर्ड और बढ़ सकता है। मौसम विभाग दिल्ली के प्रभारी रवींद्र बिशेन ने बताया कि राजधानी में कई दिन से लगातार हो रही इस बारिश का कारण भले ही जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बना पश्चिमी विक्षोभ है, लेकिन है यह मानसून पूर्व की ही बारिश।

जब बारिश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व क्षेत्र से पुरवईया हवा भी चलने लगती है तो समझा जाता है कि मानसून बहुत करीब है। आमतौर पर मानसून पूर्व की बारिश का दौर शुरू होने के बाद दस दिन के भीतर मानसून आ जाता है।

बुधवार को एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम (32.4) दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम (23.7) रिकॉर्ड किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 69 फीसद रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश औसत 20.2 मिलीमीटर, जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 18.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। लोदी रोड इलाके में 24.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ढाई एकड़ में फैला है मीसा यादव का फार्म हाउस, यहां रहती हैं 2 बकरियां

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में होगी योग की पढ़ाई, केजरीवाल बोले- यह अच्छी चीज है

जून माह में हुई बारिश (मिलीमीटर में)

वर्ष-बारिश
2011-90.7
2012-15.5
2013-119.5
2014-46.1
2015-62.7
2016-34.5
2017-120.2 (21 जून तक) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.