विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तांत्रिक की गंदी करतूत, गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर करता था गंदा काम

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 02:35 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 02:00 PM (IST)

एक तांत्रिक ने जमीन में गड़े खजाने को दिलाने के लालच में एक किशोरी के साथ गंदा काम किया। इसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।

तांत्रिक की गंदी करतूत, गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर करता था गंदा काम
तांत्रिक की गंदी करतूत, गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर करता था गंदा काम

नोएडा (ललित विजय)। घर में अशरफी और मायाजाल होने का झांसा देकर दादरी के रहने वाले तांत्रिक जीतू ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही उसे एक माह तक बंधक बनाकर रखा। तांत्रिक किशोरी के घर वालों से छह लाख रुपये और लाखों की ज्वेलरी भी ठग ले गया। अशरफी नहीं मिलने पर किशोरी के घर वालों को शक हुआ।

उन्होंने तांत्रिक से पूछताछ की, जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा। तांत्रिक के डर में किशोरी भी घर वालों को कुछ नहीं बता रही थी। काउंसलिंग कराने पर उसने तांत्रिक की करतूत उजागर की, जिसके बाद एसएसपी से मंगलवार को शिकायत हुई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली फेज तीन पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला कोतवाली फेज तीन क्षेत्र के पर्थला खंजरपुर गांव का है। यहां एक किसान परिवार रहता है। जिसका संबंध जीतू से था। जीतू खुद को तांत्रिक बताता था। उसने जनवरी 2017 में किसान परिवार को बताया कि उनके घर में अशरफी है। साथ ही घर में मायाजाल का प्रभाव है। जिसे पूजा कर खत्म किया जा सकता है और अशरफी को प्राप्त किया जा सकता है।

सान परिवार ने अशरफी की चाहत में पूजा कराया। अशरफी नहीं मिली। तांत्रिक ने बताया कि मायाजाल के कारण अशरफी कोयला बन गया है। इसके लिए शमशान में घर की किशोरी के साथ पूजा अर्चना करना होगा। वह 24 जनवरी को किसान की 16 वर्षीय बेटी को शमशान लेकर गया, जहां उसने किशोरी को बताया कि मायाजाल के कारण घर वालों की जान खतरे में हैं।

मायाजाल का प्रभाव खत्म करने के लिए शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा। उसने किशोरी को मायाजाल का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने दो दिन तक किशोरी का साथ रखा। साथ ही दुष्कर्म करता रहा। दो दिन बाद वह किशोरी को लेकर पर्थला पहुंचा।

जीतू ने घर वालों को बताया कि मायाजाल का प्रभाव खत्म करने के लिए नकदी और गहने से पूजा करने की जरूरत है। वह छह लाख रुपये नकद और घर में मौजूद लाखों के गहने लेकर किशोरी को फिर लेकर चला गया। किशोरी को एक माह तक दादरी में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ लगातार दुष्कर्म हुआ। इस दौरान अरविंद और ईशू भी आते थे। दोनों जीतू के जानने वाले हैं।

एक माह बाद किशोरी किसी तरह जीतू के चंगुल से भागी। तांत्रिक के डर से किशोरी ने घर वालों को पूरा घटनाक्रम नहीं बताया। घर वालों ने गहने और नकदी के बारे में तांत्रिक से पूछा। तांत्रिक गोलमाल जवाब देने लगा। घर वालों ने कोतवाली फेज तीन पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी बातचीत की। उसने तांत्रिक के डर से पुलिस को घटनाक्रम के बारे में नहीं बताया।

घर वालों के समझाने पर एसएसपी से शिकायत

किशोरी के पिता का कहना है कि पीड़िता तांत्रिक से बेहद डरी थी। उसे तांत्रिक के साथी अरविंद और ईशू ने भी धमकी दे रखी थी। किशोरी की काउंसलिंग कराई गई। जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद 8 मार्च को एसपी देहात से मिलकर तांत्रिक व उसके साथियों की शिकायत की गई। पुलिस से शिकायत ले ली लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मंगलवार को एसएसपी से मिलकर पूरा घटनाक्रम बताया गया।

सीओ को सौंपी गई है जांच

एसएसपी लव कुमार का कहना कि किशोरी ने मिलकर पूरा घटनाक्रम बताया है। जिसपर जांच करने का निर्देश सीओ अजय कुमार को दिया है। किशोरी का बयान दर्ज कर तांत्रिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही तांत्रिक को समर्थन देने वालों को भी बक्शा नहीं जाएगा।