सर्दी में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, फरवरी में हुआ अप्रैल का एहसास
राजधानी में फरवरी में अप्रैल का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था।
नई दिल्ली [जेएनएन]। पश्चिमी हवा ने सोमवार को ऐसा कहर बरपाया कि राजधानी में फरवरी में अप्रैल का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। पिछले 10 वर्षों में फरवरी कभी इतनी गर्म नहीं रही। इससे पूर्व फरवरी 2007 में इतना तापमान दर्ज किया गया था, जबकि 1942 में इस माह में यह आंकड़ा 34 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब धूप निकली और दिन भर खिली रही। धूप में तपन इतनी तेज थी कि ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के कारण कुछ सेकेंड रूके लोगों को पसीना आने लगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 96, जबकि न्यूनतम 36 फीसद दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अगले पांच से छह दिन तक 28-29 डिग्री के बीच तापमान रहेगा।
यह भी पढ़ें: स्कूल से बंक मार हरिद्वार पहुंची चार सहेलियां, पुलिस ने होटल से पकड़ा
गत पांच वर्षों में 20 फरवरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2016 30 डिग्री 20 डिग्री
2015 29 डिग्री 19 डिग्री
2014 23 डिग्री 08 डिग्री
2013 22 डिग्री 10 डिग्री
2012 25 डिग्री 11 डिग्री
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।