विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से मना करने पर भड़की प्रेमिका, काट डाला प्रेमी का गुप्तांग

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 03:38 PM (IST)

गुस्से में आकर युवती ने प्रेमी के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वह वहां से चली गई।

शादी से मना करने पर भड़की प्रेमिका, काट डाला प्रेमी का गुप्तांग
शादी से मना करने पर भड़की प्रेमिका, काट डाला प्रेमी का गुप्तांग

नई दिल्ली [जेएनएन]। मंगोलपुरी इलाके में शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के गुप्तांग पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पुलिस ने युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है।

रवि का 22 वर्षीय एक युवती से प्रेम संबंध है। आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बना लिए थे। लेकिन जब युवती शादी करने के लिए कहती तो वह टाल देता था। ऐसे में वह उससे नाराज चल रही थी।

बुधवार रात उसने प्रेमिका के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर प्रेमिका ने शादी करने का दबाव डाला। दोनों के बीच बहस होने लगी और युवक ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। गुस्से में आकर युवती ने उसके गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वह वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि युवती उसकी दूर की रिश्तेदार है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: ऑटी के बुलाने पर घर गई नाबालिग तो लुट गई उसकी आबरू

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार