विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा ने वाट्सएप पर संदेश भेजा- प्रेम में धोखा दिया तो मैं जान दे दूंगी, जानें फिर क्या हुआ

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 01 Dec 2017 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 01:26 PM (IST)

छात्रा की मौत के बाद से मृदुल पहाड़ी परिवार समेत अपने घर का ताला लगाकर फरार है।

छात्रा ने वाट्सएप पर संदेश भेजा- प्रेम में धोखा दिया तो मैं जान दे दूंगी, जानें फिर क्या हुआ
छात्रा ने वाट्सएप पर संदेश भेजा- प्रेम में धोखा दिया तो मैं जान दे दूंगी, जानें फिर क्या हुआ

गाजियाबाद (जेएनएन)। वाट्सएप पर युवक ने मैसेज भेजा था, अब मेरा पीछा करना छोड़ दो। इस मैसेज के जवाब में बीटेक की छात्रा ने लिखा यदि तुमने प्रेम में धोखा दिया तो मैं जान दे दूंगी और फिर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक मृदुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। छात्रा की मौत के बाद से ही युवक मृदुल पहाड़ी परिवार समेत घर का ताला लगाकर फरार है।

मूल रूप से आगरा निवासी शीला सिंह अपनी एकलौती बेटी के साथ आयुध निर्माणी स्थित कॉलोनी में रहती है। शीला आयुध निर्माणी में ही एएआईडब्ल्यू विभाग में क्लर्क के पद तैनात हैं। शीला की 19 वर्षीय बेटी एकता दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित एचआरआईटी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, एकता बुधवार को कॉलेज में परीक्षा देकर दोपहर एक बजे घर लौटी थी। शीला भी लंच में दोपहर को ड्यूटी से घर आ गई। शीला ने छात्रा के साथ खाना खाया और ड्यूटी पर चली गई। इस बीच छात्रा ने पंखे में चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली।

लोगों ने छात्रा को आनन-फानन में आयुध निर्माणी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। देर शाम को पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पास से छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। घटना की विवेचना कर रहे एसआई पम्मी चौधरी ने बताया कि रेलवे रोड निवासी मृदुल पहाड़ी छात्राओं को अपने प्रेम-जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता है।

आरोपी ने मृतक छात्रा को भी अपने झांसे में ले रखा था। युवक ने छात्रा को वाट्सएप पर मेसेज कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि युवक ने छात्रा को वाट्सएप मेसेज में लिखा था कि मेरा पीछा छोड़ दो।

अब मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता। जबकि, छात्रा उससे प्रेम में धोखा न देने की गुहार लगा रही थी। छात्रा ने मेसेज में लिखा है कि यदि तुमने प्रेम में धोखा दिया तो मैं जान दे दूंगी कुछ समय बाद उसने आत्महत्या कर ली।

आरोपी युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। काफी दिनों से युवक नौकरी पर भी नहीं जा रहा। आरोपी मृदुल पहाड़ी के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

छात्रा की मौत के बाद से मृदुल पहाड़ी परिवार समेत अपने घर का ताला लगाकर फरार है। उसके कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अभी छात्रा के कॉल डिटेल और वाट्सएप मेसेज को और खंगाला जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।