Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल तक युवती से सैकड़ों बार हुआ दुष्कर्म, बिकती रही-लुटती रही इज्जत

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:50 PM (IST)

    पांच साल तक फुरकान नाम का शख्स युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसमें उसकी पत्नी भी साथ देती रही।

    पांच साल तक युवती से सैकड़ों बार हुआ दुष्कर्म, बिकती रही-लुटती रही इज्जत

    गाजियाबाद (जेएनएन)। मुरादनगर की एक कॉलोनी में युवती को करीब सवा महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को सहारनपुर से खरीदकर मुरादनगर लाया लाया था। माता-पिता की मौत के बाद अब तक युवती की पांच बार खरीद-फरोख्त की जा चुकी है। डीएम के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलरूप से बंगाल निवासी दंपती 16 साल की बेटी के साथ सहारनपुर में रहते थे। पांच साल पहले बीमारी के चलते दंपती की मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद बेटी बिल्कुल अकेली हो गई और उसके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया। लिहाजा उसने सहारनपुर में ही घरों में झाड़ू-पोंछे का काम शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ेंः अपनी ही कुंआरी बेटी को तीन बार मां बनाने की कोशिश, इस गलती से खुला राज

    वह सहारनपुर निवासी फुरकान नामक व्यक्ति के मकान में भी झाड़ू-पोंछा करने जाती थी। फुरकान ने उसे अपने मकान में रहने के लिए जगह दे दी। आरोप है कि इस दौरान फुरकान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।

    उसे घर में कैद करके रखा जाता था और उससे तमाम घरेलू कार्य भी कराया जाता था। इस काम में पत्नी ने भी फुरकान का साथ दिया। पांच साल तक फुरकान उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सवा महीने पहले फुरकान ने पीड़िता को अक्षय नामक व्यक्ति को बेच दिया।

    अक्षय ने कई दिन तक पीड़िता को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अक्षय ने पीड़िता को मुरादनगर निवासी सादिक और महंदी हसन को मोटी रकम में बेच दिया। महंदी हसन और सादिक ने पीड़िता को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    फुरकान, सादिक, महंदी हसन व अक्षय एक दूसरे के लगातार संपर्क में थे। इस बीच किसी तरह पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर घटना के बारे में बता दिया। महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करने की भनक सादिक और महंदीहसन को लग गई।

    दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए फुरकान के निर्देश पर मंदिर में पीड़िता की शादी जबरन मुरादनगर निवासी अनिल के साथ रचा दी। बदले में अनिल से सादिक व महंदी हसन ने मोटी रकम वसूल कर ली। अनिल ने भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती ने दोबारा से महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की।

    पिछले दिनों महिला हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस की मदद से युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला हेल्पलाइन की टीम ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर बुधवार को पुलिस हरकत में आ गई।

    इस बारे में थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि फुरकान व उसकी पत्नी नेहा, अक्षय, महंदीहसन, सादिक और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।