विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी को शीला दीक्षित ने दिया जवाब- हमने नहीं भुलाया पटेल का योगदान

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 10:06 PM (IST)

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लौह पुरुष वल्‍लभभाई पटेल ने देश के लिए जीवन खपा दिया।

पीएम मोदी को शीला दीक्षित ने दिया जवाब- हमने नहीं भुलाया पटेल का योगदान
पीएम मोदी को शीला दीक्षित ने दिया जवाब- हमने नहीं भुलाया पटेल का योगदान

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार में दशकों तक सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्‍होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को सरदार पटेल से परिचित ही नहीं करवाया गया है। 

इससे पहले मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट के माध्यम से भी उन्हें याद किया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान और चीरस्मरणीय सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास के झरोखे से सरदार साहब के नाम को मिटाने का प्रयास हुआ या उनके नाम को छोटा करने की कोशिश की गई। कोई राजनीतिक दल उनके माहात्म्य को स्वीकार करे या न करे, लेकिन हमारी पीढ़ी उन्हें इतिहास से ओझल होने देने के लिए तैयार नहीं है।

लोगों ने सरदार पटेल के देश के प्रति योगदान को भुलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश का युवा उनका और देश के निर्माण में उनके योगदान का सम्मान करता है। 

वहीं, पीएम मोदी के इस बयान के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांंग्रेस नेता शीला दीक्षित सामने आईं। उन्होंने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरदार पटेल को भुलाने की बात गलत है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश के पहले गृह मंत्री के योगदान की उपेक्षा नहीं की। 

यहां पर बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के मेजर ध्यानंचद स्टेडियम से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती है वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। मुझे खुशी है कि देश के युवा रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष वल्‍लभभाई पटेल ने देश के लिए जीवन खपा दिया। आजादी के बाद अपने कौशल-दृढ़शक्ति के द्वारा देश को न सिर्फ बड़ी मुश्किलों से बचाया, बल्कि सैकड़ों राजे-रजवाड़े को भारत में मिलाया। ये सरदार साहब की दूरदृष्टि थी कि अंग्रेजों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया और देश को एक सूत्र में बांध दिया। 

मौजूद लोगों को पीएम ने दिलाई शपथ

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई- 'मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आतंरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आत्मनिष्ठा से शपथ लेता हूं। भारत माता की जय।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।