कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन
महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक पिछले 9 सालों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए विपक्षी दलों के नेता भी सक्रिय हो गए हैं।
नई दिल्ली [जेएनएन]। कांग्रेस के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला कार्यकर्ता ने नेताजी सुभाष प्लेस थाने में शिकायत दी है। कुछ लोगों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कह रही है। वहीं पूर्व विधायक से बात करने की कोशिश की गई पर उनका मोबाइल फोन बंद मिला।
महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक पिछले 9 सालों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए विपक्षी दलों के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। चर्चा की आरोप लगाने वाली महिला नगर निगम के आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट की दावेदारी भी पेश की है। ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप लेता हुआ दिख रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।