महिलाओं के बीच कच्छे में पहुंचा युवक, डांस करने से मना करने पर चलाई गोली
धर्मपाल ने बताया कि गांव का रहने वाला मनोज केवल कच्छा पहने हुए महिलाओं के बीच नाचने लगा। दूल्हे के परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, इससे वह आगबबूला हो गया।
फरीदाबाद [जेएनएन]। नचौली गांव में शादी से एक दिन पहले भात की रस्म के दौरान महिलाओं के बीच नाचने से रोकना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने दूल्हे के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली दूल्हे के पिता को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी के साथ उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कच्छा पहनकर महिलाओं के बीच नाच
नचौली गांव में धर्मपाल के बेटे की शादी 12 नवंबर को थी। एक दिन पहले 11 नवंबर की शाम भात की रस्म चल रही थी। जिसके लिए ढोल बज रहे थे। महिलाएं उन पर मंगलगीत गाते हुए नाच रहीं थीं। धर्मपाल ने बताया कि तभी गांव का रहने वाला मनोज वहां केवल कच्छा पहने हुए पहुंच गया। वह महिलाओं के बीच नाचने लगा। उसे दूल्हे के परिवार वालों ने रोकने की कोशिश की, इससे वह आगबबूला हो गया।
दीवार पर लगी गोली
मनोज ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी उसका भाई कल्लू एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने दूल्हे के परिजनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कल्लू ने दूल्हे के पिता धर्मपाल को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनके पास से होते हुए दीवार में जा लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस
वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पिता की शव यात्रा में नाच रही थीं बेटियां, पूरा मामला जानकर लोग थे हैरान
यह भी पढ़ें: बाप-बेटे के चक्कर में फंस गई महिला वकील, दोनों ने बनाए शारीरिक संबंध