Move to Jagran APP

बाप-बेटे के चक्कर में फंस गई महिला वकील, दोनों ने बनाए शारीरिक संबंध

पीड़ित महिला वकील डेढ़ साल से आरोपी सीनियर वकील के घर पर रह रही थी। आरोप है कि वकील ने उसे अपने बेटे से शादी कराने का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 07:33 AM (IST)
बाप-बेटे के चक्कर में फंस गई महिला वकील, दोनों ने बनाए शारीरिक संबंध

नई दिल्ली [जेएनएन]। रोहिणी इलाके में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप अपने सीनियर वकील व उसके बेटे पर लगाया है।

loksabha election banner

वकील के घर पर रह रही थी पीड़िता 

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला वकील डेढ़ साल से आरोपी सीनियर वकील के घर पर रह रही थी। आरोप है कि वकील ने उसे अपने बेटे से शादी कराने का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी वर्ष 2015 से महिला वकील के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती तो वह टाल जाता था।

बेटे ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध 

आरोप है कि घर पर रहने के दौरान वकील के बेटे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और इसी साल 3 अगस्त को एक बच्चे को भी जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी वकील पर बेटे से शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो पहले वह टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस 

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि जांच के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: टीचर की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: सास ने अपनी जवान बहू का करवाया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

यह भी पढ़ेंः दिल्ली से 150 KM दूर यूपी के अलीगढ़ में युवक को कार में जिंदा फूंक डाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.