विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP की नई मुश्किल, उप मुख्यमंंत्री मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार!

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 07:25 AM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2016 10:25 AM (IST)

दिल्ली महिला आयोग में कर्मचारियों की भर्ती मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एसीबी ने शुक्रवार को तीन घंटे तक पूछताछ की थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और वरिष्ठ मंत्री सत्येंद्र जैन भी गिरफ्तार हो सकते हैं।

अलग- अलग मामलों में केंद्र सरकार के अधीन जांच एजेंसियां इन दोनों मंत्रियों से पूछताछ कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भी दोनों मंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर आशंकित है। सोशल मीडिया पर भी आप समर्थकों ने इस तरह की आशंका जताई है।

कहा जा रहा है कि दोनों मंत्रियों पर जांच एजेंसियां शिकंजा कस चुकी हैं। ऐसे में आप सरकार सतर्क है। इस मुद्दे पर सरकार और पार्टी दोनों में मंथन शुरू हो गया है।

बताते चलें कि दिल्ली महिला आयोग में कर्मचारियों की भर्ती मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एसीबी ने शुक्रवार को तीन घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि सिसोदिया ने पूछताछ के बाद साफ किया था कि उनसे तीन पैरा के एक नोट को लेकर तीन घंटे तक पूछताछ हुई,जबकि उस नोट में उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था। वहीं इससे पहले एक मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन से भी आय कर विभाग पूछताछ कर चुका है।

यहां बता दें कि आप के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। बाल्यान पर गत दिनों उत्तम नगर क्षेत्र की एक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल चुकी है।

वहीं कोर्ट के आदेश पर आप विधायक गुलाब सिंह राठौर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गुजरात रवाना हो गई है। आप नेता आशुतोष का कहना है कि गुजरात में मोदी का किला ढह रहा है। इससे डरी केंद्र सरकार आप के पीछे पड़ी हुई है। डर गुजरात के सूरत में होने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर भी है।

रैली रोकने के लिए सूरत में कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है। गुजरात के प्रभारी व विधायक गुलाब सिंह राठौर पर भी इसीलिए शिकंजा कसा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बगैर किसी मामले के मंत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। ये सब ऐसे मामले हैं जिनकी कड़ियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। गुजरात में आप की बढ़ती साख से भाजपा डरी हुई है और उसे लग रहा है कि दिल्ली की तरह गुजरात में भी आप की सरकार न बन जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।