दिल्ली: जल्लीकट्टू के समर्थन में दक्षिण भारतीय लोगों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली तमिल संगम के उपाध्यक्ष व महासचिव आर मुकुंथन ने कहा कि आज जल्लीकट्टू दुनिया के तमाम देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। जल्लीकट्टू से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शनिवार को आरके पुरम स्थित दिल्ली तमिल संगम पर तमाम दक्षिण भारतीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यह उनकी परंपरा से जुड़ा खेल है और इसमें बैल को शारीरिक नुकसान भी नहीं पहुंचाया जाता है।
लोगों के मुताबिक इसमें प्रशिक्षित बैलों को ही शामिल किया जाता है। ये बैल खेती के काम भी आते हैं। जीतने वाले बैलों को पुरस्कृत भी किया जाता है। दिल्ली तमिल संगम के उपाध्यक्ष व महासचिव आर मुकुंथन ने कहा कि आज जल्लीकट्टू दुनिया के तमाम देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान दक्षिण भारत के तमाम लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।