विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली प्रदेश BJP उपाध्यक्ष को लोगों ने कार से खींचकर पीटा, उतर गई पगड़ी

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 12 Oct 2017 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 12:48 PM (IST)

बताया जा रहा है कि 5-6 लोगों ने दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह रास्ता रोका और कार से खींच लिया।

दिल्ली प्रदेश BJP उपाध्यक्ष को लोगों ने कार से खींचकर पीटा, उतर गई पगड़ी
दिल्ली प्रदेश BJP उपाध्यक्ष को लोगों ने कार से खींचकर पीटा, उतर गई पगड़ी

नई दिल्ली दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह बाठ पर बुधवार को भजनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह सुबह 10 बजे कार से ऑफिस जा रहे थे।

इस दरम्यान उस्मानपुर पांचवे पुश्ते पर पहुंचते ही 5-6 लोगों ने रास्ता रोका और कार से खींचकर पिटाई कर दी। इसमें उनकी पगड़ी भी उतर गई। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता मौके पर पहुंचे और उस्मानपुर पुश्ता रोड जाम लगाकर विरोध जताया।

पुलिस ने बाठ की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाठ स्थानीय निगम पार्षद गुरजीत कौर के पति भी है।

कुलवंत सिंह बाठ ने बताया कि उन्होंने भजनपुरा वार्ड में अतिक्रमण, भू-माफिया, अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया को पूर्व पार्षद का संरक्षण प्राप्त है और उन्होंने ही एक साजिश के तहत उन पर हमला करवाया। वहीं, कुछ लोगों का आरोप है कि रेहड़ी-पटरी वालों से उगाही के चक्कर में उनकी पिटाई हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।