Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगरेपः 29 जुुलाई, 2016 को भी हुई थी दरिंदगी, एक साल में UP दूसरी बार शर्मसार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 26 May 2017 07:17 AM (IST)

    दिल्ली के करीब बुलंदशहर में गैंगरेप की वीभत्स घटना एक साल में दूसरी बार दोहराई गई है।

    गैंगरेपः 29 जुुलाई, 2016 को भी हुई थी दरिंदगी, एक साल में UP दूसरी बार शर्मसार

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के करीब बुलंदशहर में गैंगरेप की वीभत्स घटना एक साल में दूसरी बार दोहराई गई है। इससे पहले जहां पिछले साल 29 जुलाई, 2016 की रात को बदमाशों ने लूट व गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था, वहीं एक साल के अंदर 24 मई, 2017 की रात को ही बदमाशोें इस बार गैंगरेप के साथ हत्या को भी अंजाम दिया। दोनों को स्थल समान होने के साथ कई बातें हैं जो दोनों गैंगरेप को एक-दूसरे से जोड़ती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों गैंगरेप में यह है समानता

    1. लूट व गैंगरेप की दोनों घटनाएं रात को हुई।

    2. 29 जुलाई की घटना रात 11:30 के आसपास हुई।

    3. 24 मई की घटना 1:30 के आसपास हुई।

    4. दोनों ही घटनाओं में किसी ऐसी चीज को फेंका गया, जिससे गाड़ी का टायर पंचर हो।

    5. दोनों मामलों में पुरुषों को बंधक बनाया गया। इसके बाद गैंगरेप को अंजाम दिया गया।

    6. दोनों ही घटनाओं में बदमाशों की संख्या छह के आसपास थी।

    यह भी पढ़ेंः यूपी में दरिंदगीः पुरुषों के सामने परिवार की 4 महिलाओं से किया गैंगरेप 

    बुधवार रात को हुई है दरिंदगी

    24 मई की रात 1:30 के आसपास ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले रोड से एक परिवार कार से जा रहा था। कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। रास्ते में बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार की टायर में गोली मारकर रोक दिया। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर परिवार के मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद चार महिलाओं से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

    दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में बुलंदशहर जैसा कांड, देखें तस्वीरें

    29 जुलाई, 2016 की रात को हुई थी दरिंदगी

    तकरीबन एक साल पहले 29 जुलाई, 2016 की रात एनएच-91 के पास मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया।  घटना वाली जगह दिल्ली से महज 65 किमी दूर थी। महिला का परिवार रिश्तेदार की तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार रोककर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद मां-बेटी के साथ करीब तीन घंटे तक रेप किया। इसके बाद कैश और कीमती सामन लेकर भाग गए। कार में एक महिला, उसकी दो बेटियां और परिवार के तीन पुरुष मौजूद थे।