विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी पर BJP की गांधीगीरी, फूल देकर लोगाें को कहा 'थैंक्यू'

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 03:15 PM (IST)

जागरूकता रैली के जरिए भाजपा ने लोगों को बताया कि नोटबंदी का फैसला कर पीएम मोदी ने कालेधन के खिलाफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को विपक्ष द्वारा बुलाया गया भारत बंद फ्लॉप शो साबित हुआ। भारत बंद फ्लॉप होने के बाद भाजपा ने कमर कसते हुए विरोधियों पर पलटवार शुरू कर दिया है। आज दिल्ली भाजपा नेताओं ने जागरूकता रैली निकाली।

जागरूकता रैली के दौरान दिल्ली भाजपा के बड़े नेेता आम लोगों के बीच पहुंचे और भारत बंद को असफल बनाने व नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। जागरूकता रैली में केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए।

तस्वीर: भाजपा की जागरूकता रैली

केजरी 'वार': फ्लॉप हुआ नोटबंदी का फैसला, 20 दिनों में 10 साल पीछे हुआ देश

रैली में नोटबंदी का समर्थन करते हुए दिल्ली में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा ने मार्च निकालकर विरोधियों को यह संदश भी दिया कि नोटबंदी को लेकर आम लोग परेशानी झेलने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं। रैली के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल आम लोगों के बीच पहुंचे और फूल देकर उन्हें धनयवाद कहा।

तस्वीर : दुकानदार को फूल देते भाजपा नेता विजय गोयल

जागरूकता फैलाना भाजपा का मकसद

जागरूकता रैली के जरिए भाजपा का मकसद लोगों को यह समझाने का है कि पुराने नोटों को बंद करके पीएम मोदी ने कालेधन के खिलाफ लड़ाई शुरु की है, जिससे न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी, बल्कि आने वाले वक्त में आम आदमी तक भी इसका फायदा पहुंचेगा। भाजपा का मकसद यह भी है कि विपक्ष नोटबंदी का विरोध कर रहा है, उसके पीछे आम लोगों की भलाई नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टियों का अपना अपना स्वार्थ है।

नोटबंदी के समर्थन में व्यापारी, दिल्ली के बाजारों में नहीं दिखा भारत बंद का असर

दिल्ली भाजपा नेताओं के मुतबिक रैली का मुख्य मकसद विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से लोगों को सावधान करने का है। विरोधी आम लोगों के बीच भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। भाजपा सीधे लोगों से संवाद कर उन्हें नोटबंदी से होने वाले लाभ के बारे में बता रही है।

तस्वीर: रैली में शामिल हुए भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता

भाजपा ने तैयार किया कैंपेन

भाजपा ने इसके लिए पूरा एक कैंपेन भी बनाया है, जिसमें होर्डिंग पोस्टर के साथ तख्तियां बनाई गईं है। अलग-अलग नारों के जरिए लोगों को नोटबंदी के फायदे गिनाए जाएंगे। भाजपा लोगों को नोटबंदी के बाद होने वाले जिन फायदों को गिनाने की बात कर रही है, उनमें शामिल हैं-

आतंकवाद का होगा खात्मा

एक-एक फायदे को बड़े लोकलुभावन अंदाज में गिनाया गया है। इसमें सबसे पहला फायदा आतंकवाद और नक्सलियों की कमरतोड़ कार्रवाई का है। पोस्टर में दावा किया गया है कि नोटबंदी से आतंकवाद का खात्मा करने में मदद मिलेगी, क्योंकि कालेधन के जरिए ही देश में आतंकवाद फल फूल रहा है।

नोटबंदी को लेकर केजरीवाल का पर्चा वार, 'हर मिनट का बदला लेगी जनता'

घर खरीदना होगा आसान

दूसरा सबसे बड़ा फायदा ब्लैक मनी को खत्म करने के तौर पर गिनाया गया है, क्योंकि इस नोटबंदी में भ्रष्टाचार से कमाए पैसे बेकार हो गए हैं। तीसरे फायदे के तौर पर दावा किया गया है कि नोटबंदी से रीयल एस्टेट सेक्टर में भाव कम होंगे और आम आदमी की छत का सपना पूरा हो सकेगा।

नकली करेंसी खत्म होगी

चौथा फायदा देश में बडे पैमाने पर मौजूद नकली करेंसी यानी नकली नोटों के खात्मे का होगा। पांच सौ और हजार रुपए के नकली नोट पाकिस्तान से छपकर आते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नोटबंदी से अब नकली करेंसी का अंत हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।