विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP ने वकील की फीस को बताया केजरीवाल का 3.86 करोड़ का घोटाला!

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 03:38 PM (IST)

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिया एक और धोखा।

BJP ने वकील की फीस को बताया केजरीवाल का 3.86 करोड़ का घोटाला!
BJP ने वकील की फीस को बताया केजरीवाल का 3.86 करोड़ का घोटाला!

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दायर किए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के मानहानि के मामले में वकील राम जेठमलानी को फीस दिल्ली सरकार से देने के लिए आदेश के बाद भाजपा ने हमला बोला है। 

केजरीवाल सरकार के इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा ने ट्वीट कर कहा है- 'पहले अरविंद केजरीवाल दूसरों पर झूठा आरोप लगाते हैं और जब उन पर केस हो जाता है तो जनता के पैसे का दुरुपयोग करके अपने वकील को फीस देते हैं। वहीं, पार्टी ने ट्वीट में एक चित्र के जरिए यह भी कहा कि ये आम नहीं खास है।

यह भी कहा ट्वीट में

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दिया एक और धोखा। इस पूरे मामले को एक घोटाला बताते हुए दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट में लिखा है कि यह 3.86 करोड़ रुपये का घोटाला है।

यह है पूरा मामला

डीडीसीए मामले में वित्तमंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाने के बाद मानहानि का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि इस केस में अब तक जो राशि करीब 3 करोड़ रुपए हो चुकी है उसे करदाताओं के पैसे से चुकाया जाए।

मानहानि केस में केजरीवाल की तरफ से मशहूर वकील रामजेठमलानी पैरवी कर रहे हैं। इस केस में रामजेठमलानी ने कथित तौर पर रिटेनरशिप के रूप में एक करोड़ रुपये का बिल और कोर्ट में हर पेशी के लिए 22 लाख रुपये का बिल भेजा है।

दिसंबर 2016 में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कानून विभाग के पास पत्र भेजा था। उसके जवाब में कानून मंत्रालय ने एलजी की अनुमति के लिए फाईल भेज दी थी।