यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मी ने किया परेशान, तेज धूप के साथ धूल भरी हवा ने बढ़ाई मुसीबत
सोमवार को सुबह से ही मौसम के रुख में तल्खी थी। धूप भी सुबह 7 बजे के लगभग निकल गई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद गर्मी का कहर फिर बरपा है। सोमवार को तापमान 36 डिग्री पार कर गया। दिन भर लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। तेज धूप के साथ धूल भरी हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को तापमान 37 डिग्री पार जाने के आसार हैं।
सोमवार को सुबह से ही मौसम के रुख में तल्खी थी। धूप भी सुबह 7 बजे के लगभग निकल गई और कुछ ही देर में इसका असर भी दिखाई देने लगा। आसमान भी दिन भर साफ रहा। लिहाजा, अधिकतम के साथ- साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
सोमवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 5 डिग्री अधिक 36.7 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 59 और न्यूनतम 29 फीसद रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी कई दिनों तक तापमान में लगातार इजाफा होगा। क्योंकि हाल फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है और आसमान भी साफ चल रहा है। मंगलवार को भी मौसम गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
