विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्वास का बड़ा हमला, ABVP देश में पेशेवर अपराधियों का गिरोह

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 07:19 AM (IST)

आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर दो मुद्दे ABVP के बहाने इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है।

कुमार विश्वास का बड़ा हमला, ABVP देश में पेशेवर अपराधियों का गिरोह
कुमार विश्वास का बड़ा हमला, ABVP देश में पेशेवर अपराधियों का गिरोह

नई दिल्ली (जेएनएन)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को रामजस कॉलेज के बाहर दो छात्र समूहों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISS) के बीच के बीच झड़प ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।

आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर दो मुद्दे ABVP के बहाने इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि ABVP पूरे देश में पेशेवर अपराधियों का गिरोह बन गया है।

यह भी बोले कुमार विश्वास

- पिछले साल JNU में भारत विरोधी नारे लगे, इन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।

- जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती के संग सरकार बना ली।

- अफजल गुरु को शहीद का दर्जा देने वालों के साथ सरकार बना ली।

- 40 साल से कहते रहे ISI आतंकी हमले करा रही है, लेकिन राष्ट्रवादी सरकार ने ISI को पठानकोट एयरबेस घुमाया।

- भोपाल में ISI के एजेन्ट भाजपा के कार्यकर्त्ता ध्रुव मिले।

- ISI के पैसे भाजपा की रैली हुई।

- देश के कॉलेज कैम्पस में राष्ट्रविरोधी नारे लग रहे हैं।

- रामजस कॉलेज में फिर यही हालात पैदा करने की कोशिश हुई।

- भाजपा के लोग रामलला को ठग चुके हैं।

- रामलला टाट में, भाजपा वाले ठाट में।

- उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के लिए यह सब हो रहा है।

आप नेता गोपाल राय ने भी भाजपा पर साधा निशाना

- गुजरात में सानंद के 32 गांव वाले पानी तक के लिए मोहताज हैं। गुजरात की राजधानी से 6 किलोमीटर दूरी पर यह जगह है।

- 14 फरवरी को वहां के किसान अपने ट्रैक्टर से निकल कर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, इस पर पुलिस ने किसानों को लाठियों से पीटा।

- गुजरात के लोग अमित शाह की जनरल डायर कहते हैं, किसानों पर लाठी अमित शाह के इशारे पर चलाई गई।

- किसान डर के मारे हॉस्पिटल में नहीं जा रहे हैं।

- उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी और अमित शाह किसानों को झूठे सपने दिखा रहे हैं।

-छत्तीसगढ़ में फर्जी तरह से आदिवासियों को फंसाया गया।

- 28 जनवरी को भीमा और सुखमति पर अत्याचार हुआ।

- पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही, तो पुलिस ने मारपीट की।

- CG के हाइकोर्ट में AAP ने पिटीशन डाली है।

- किसान और आदिवासियों के खिलाफ पूरा चक्र चलाया गया है।

- इन घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग जा रहा हूं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को रामजस कॉलेज के बाहर दो छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई। यह घटना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा उस कार्यक्रम को निलंबित कराने के एक दिन बाद सामने आई, जिसे कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने के मामले में जेल जा चुके जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) छात्र उमर खालिद संबोधित करने वाले थे।

रामजस कॉलेज के छात्रों ने आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के खिलाफ निकटवर्ती मॉरिस नगर पुलिस थाने तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। छात्र कार्यक्रम को जबरन रोकने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ पुलिस स्टेशन जाना चाह रहे थे। लेकिन, उन्हें कॉलेज को घेरे खड़े एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। कॉलेज के बाहर भारी तादाद में पुलिकर्मियों की तैनाती के बावजूद झड़प होती रही।

रामजस कॉलेज में मंगलवार को भारतीय जनजातियों को लेकर दो दिवसीय सेमिनार के पहले सत्र को एबीवीपी के छात्रों ने बाधित किया था। भारतीय जनजातियों पर ही उमर खालिद पीएचडी थीसिस लिख रहे हैं। एबीवीपी के छात्रों ने खालिद को 'राष्ट्रद्रोही' बताते हुए नारे लगाए और मंगलवार को होने वाले पूरे दिन को कार्यक्रम को रोकने पर मजबूर किया।