विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव को लेकर लालू का यूू टर्न, 'ठग नहीं हैं बाबा, मैं इनका बड़का फैन'

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Wed, 04 May 2016 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 07:34 AM (IST)

योग गुरु बाबा रामदेव की योग कक्षा में लालू प्रसाद भी शामिल हुए। लालू ने बाबा से योग सीखा और एनर्जी देने वाली जुड़ी बूटी का सेवन भी किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली । पतंजलि योग के जरिए बाबा रामदेव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक दूसरे के निकट आए। रामदेव को कभी बड़ा ठग कहने वाले लालू ने यू टर्न लेते हुए कहा कि हमारेे अौर रामदेव के बीच कभी मतभेद था ही नहीं। हम तो उनके योग के फैन हैं। सियासी हलके में इस मिलन के कई कयास लगाए जा रहे हैं।

लालू बोल - 'केजरीवाल फिल्मी हिरोइन नहीं कि उन्हें गले से लगाऊं'

बाबा रामदेव आज सुबह दिल्ली में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के घर पहुंचे। लालू के घर रामदेव पतंजलि का प्रोडक्ट लेकर पहुंचे थे। मीडिया के कैमरे के सामने लालू मानो बाबा के प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर बन गये थे। लालू ने मान भी लिया कि वे उनके लाईफ टाइम ब्रांड एंबेसडर हैं।

मोदी के अभियान को बड़ा झटका, भ्रूण हत्या की जंग हारी होनहार पत्रकार

पतंजलि योग में शुरू हुई योग कक्षा पर धीरे-धीरे सियासी रंग गहराने लगा है। इसके बाद बाबा ने जमकर लालू का बखान किया और लालू ने भी बाबा के कसीदे पढ़े। लालू ने कहा कि हम बाबा के बड़का फैन हैं तो बाबा ने कहा कि वह हमारे लिए सदैव से ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।

योग दिवसः रामदेव के शिविर में जुटेंगे 1 करोड़ लोग, मोदी भी होंगे शामिल

बाबा ने लालू पर अपने प्रोडक्ट का पूरा प्रयोग किया। योग सिखाने के साथ ही लालू के गाल पर बाबा ने पतंजलि की गोल्ड क्रीम लगाई। लालू ने भी बाबा की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। लालू ने बाबा की तारीफ के साथ ही उनके प्रोजक्ट को भी खूब सराहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।