विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी बनीं LG, आप नेता कुमार विश्वास की बधाई में दिखी खटास

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 23 May 2016 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 02:35 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूर्व सहयोगी को दिल से बधाई दी वहीं अाप नेता कुमार विश्वास की बधाई, उनके व किरण बेदी के बीच खटास का भी इशारा करती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व आइपीएस अधिकारी व भारतीय जनता पार्टी की नेता किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाए जाने पर एक ओर जहां अरविंद केजरीवाल ने तहे दिल से बधाई दी है, वहीं आप नेता कुमार विश्वास ने तंज कसा है।

भ्रष्टाचार पर बोले केजरीवाल, 'ग़लत काम पर अपने बच्चों को भी नहीं बख्शूंगा'

कभी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में किरण बेदी के साथ रहे कुमार विश्वास ने किरण बेदी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पुदुच्चेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर तंज कसते हुए ट्वीटर पर लिखा है- 'वो जो फिरता था लिए हाथ में सूरज कल तक, आज ख़ैरात में जुगनू बटोर कर ख़ुश है।'

Congrats @thekiranbedi JI🙏

"वो जो फिरता था लिए हाथ में सूरज कल तक,
आज ख़ैरात में जुगनू बटोर कर ख़ुश है."

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 22, 2016

केजरीवाल के विपरीत थी कुमार विश्वास की बधाई

जहां एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सहयोगी को दिल से बधाई दी वहीं अाप नेता कुमार विश्वास की बधाई उनके व किरण बेदी के बीच खटास का भी इशारा करती है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कुमार विश्वास की इस बधाई के साथ कही गई एक शायरी में उनका इशारा कुछ और ही था।

दरअसल, किरण बेदी को आज राष्ट्रपति द्वारा पुदुच्चेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद उनकी नियुक्ति पर बधाईयों के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिकियाओं का आना भी शुरू हो गया।

इन्हीं में से प्रतिक्रिया थी आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बधाई किरण बेदी जी, 'वो जो फिरता था लिए हाथ में सूरज कल तक, आज ख़ैरात में जुगनू बटोर कर ख़ुश है।'