विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'kiss' करके भाग जाते थे युवक, अब लड़कियों ने दिया हैरान करने वाला बयान

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 09:58 PM (IST)

किसिंग प्रैंक बनाने के बाद विवादों में आए सुमित वर्मा ने पूछताछ में बताया कि कनॉट प्लेस में शूट किया गया वह वीडियो पैसे कमाने के लिए किया गया था।

'kiss' करके भाग जाते थे युवक, अब लड़कियों ने दिया हैरान करने वाला बयान
'kiss' करके भाग जाते थे युवक, अब लड़कियों ने दिया हैरान करने वाला बयान

नई दिल्ली (जेएनएन)। कनॉट प्लेस में दो युवतियों से छेड़छाड़ व किसिंग वीडियो बनाने के मामले में पुलिस की जांच कानूनी पेंच में फंसकर रह गई है। दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ तो की, लेकिन युवतियों के उनके पक्ष में बयान देने के कारण पुलिस की जांच अब कानूनी राय पर आकर अटक गई है।

उधर, यू-टयूब ने भी अब तक दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। पुलिस अधिकारी मामले में क्या कार्रवाई की जाए इसे लेकर पसोपेश में हैं।

बता दें कि 1 जनवरी को हुई इस घटना के बाद से मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने 13 जनवरी को सुमित कुमार सिंह (20) और सत्यजीत कादयान (25) को गुरुग्राम से हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। दोनों ने युवतियों से छेड़छाड़ की बात से इन्कार किया था।

यह भी पढ़ेंः ममेरे 'भाई-बहन' बन गए पति-पत्नी, 20 साल बाद खुला यह ‘राज’

उनका कहना था कि युवतियां वीडियो बनाए जाने के संबंध में पहले से जानती थीं। पुलिस ने जब इस बाबत दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने भी आरोपी युवकों के पक्ष में बयान दिया। हालांकि, उन्होंने वीडियो को इंटरनेट पर डाले जाने की जानकारी से इन्कार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।