विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमनाथ की केजरीवाल से गुजारिश, 'दिल्ली से बाहर ट्रांसफर करें मेरा केस'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 12:19 PM (IST)

पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दायर घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दायर घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती दिल्ली सरकार से अपील की है कि उनका मामला दिल्ली से बाहर ट्रांसफर किया जाए।

इसके लिए आप विधायक सोमनाथ भारती ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बाकायदा पत्र लिखा है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आप विधायक ने किस राज्य में अपना केस ट्रांसफर करने की गुजारिश की है?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की अपील, सोमनाथ मामले में CM करें मदद

सोमनाथ की गिरफ्तारी को लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ही हमलावर थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने भी दिल्ली सरकार को घेरे में ले लिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजजू ने ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वेे सोमनाथ के मामले में दिल्ली पुलिस की मदद करें।