यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ई-रिक्शा चालक के मर्डर से दुखी मोदी के मंत्री, खुले में पेशाब करने से रोका था
दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि उसका कसूर सिर्फ ये था कि उसने दो लोगों को खुले में पेशाब करने से रोका था।

नई दिल्ली (जेएनएन)। खुले में पेशाब करने से रोकने पर रवींद्र नाम के ई-रिक्शा चालक की हत्या करने का मामला गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हत्यारोपी दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
इतना ही नहीं, वेंकैया नायडु सोमवार को जान गंवाने वाले रवींद्र के घर पहुंचे और उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद राशि भी प्रदान की।
Met Ravindra's family&gave 50k from my salary as temporary relief.Spoke to @LtGovDelhi, he agreed to give ₹5L on behalf of administration /1 https://t.co/iPb1gm28BC
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) May 29, 2017

ये मामला के गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन के पास का है। बताया जा रहा है कि जब ई-रिक्शा चालक रवींद्र ने दो लड़कों को मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोका तो वह इससे नाराज हुए।
यह भी पढ़ेंः ई-रिक्शा चालक के परिवार को पांच लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
बताया गया है कि उस वक़्त उन लड़कों से रवींद्र की बहस हुई और दोनों लड़के धमकी देकर चले गए। बाद में ये लड़के रात के 8 बजे के आसपास 25 लोगों के साथ आए और रवींद्र को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
जब इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू को लगी तो उन्होंने दिल्ली पुलिस के प्रमुख से कहा कि दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने पर ई-रिक्शा चालक की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
Spoke to police commissioner & asked him to take strongest action possible against the culprits. /2https://t.co/1OfW21hOT3
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) May 29, 2017
ई-रिक्शा चालक की हत्या से दिल्ली में कोहराम, देखें तस्वीरें
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने ट्वीट किया-'दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक ने दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने का प्रयास किया। उसकी हत्या हो जाने पर दुख हुआ।
Sad that an e rickshaw driver was beaten to death for stopping 2 people from urinating in public in Delhi. He was promoting #SwachhBharat /1
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) May 29, 2017
वेंकैया नायडू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है- 'वह स्वच्छ भारत’’ कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा था।'
