विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ई-रिक्शा चालक के परिवार को पांच लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 06:02 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 May 2017 06:44 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ पहुंचे और हादसे में जान गंवाने ...और पढ़ें

ई-रिक्शा चालक के परिवार को पांच लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
ई-रिक्शा चालक के परिवार को पांच लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली (जेएनएन)। सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने से रोकने पर हत्या का शिकार हुए रविंद्र के परिवार की मदद के लिए अब दिल्ली सरकार भी आगे आई है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने रविंद्र के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद राशि देने का एलान किया है। 

इससे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले रवींद्र के घर पहुंचे और उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद राशि भी प्रदान की।
ये पूरा मामला दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर का है। जान गंवाने वाले रविंद्र के भाई के मुताबिक, हत्या के आरोपी अज्ञात छात्र हैं। दरअसल, वारदात की शुरुआत दोपहर करीब 1.30 बजे के आसपास पेशाब करने को लेकर हुई।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक रविंद्र ने दो लोगों को गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोकने की कोशिश की। इस पर  आरोपी रविंद्र को देख लेने की धमकी देकर चले गए।

इसके बाद रात करीब 8 बजे के आसपास आरोपी 20 से 25 लोगों के साथ आए और उन्होंने रविंद्र को बुरी तरह पीटा। पिटाई के अधमरा छोड़कर आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन रविन्द्र को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया

वहीं, जांच में जुटी पुलिस मौका-ए-वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके या कोई सबूत हाथ लग सके।