विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट आंदेलन: दिल्ली में गहराया जल संकट, मूनक नहर में रुकी पानी की सप्लाई

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2016 06:50 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 21 Feb 2016 07:57 AM (GMT+05:30)

हरियाणा से मूनक नहर में पानी की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हरियाणा से मूनक नहर में पानी की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह से पानी की सप्लाई नहीं हुई। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मच सकता है।

जाट आरक्षण आंदोलन का असर, दिल्ली में आम लोग हो रहे परेशान

हरियाणा में जाट आरक्षण के प्रदर्शनकारियों ने मूनक नहर के पानी की सप्लाई को बाधित कर दिया है। नहर में पानी नही आने से दिल्ली के कई प्लांट को पानी ही नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को मॉडल टाउन, पीतमपुरा, रोहिणी, कमला नगर, रामपुरा, अशोक विहार, त्रिनगर, पंजाबी बाग, रानी बाग, शालीमार बाग आदि इलाको में पानी की किल्लत से जनता जूझती रही।

जाट आरक्षण आंदोलन की आंच, अस्थाई तौर पर बंद हुआ मारुति सुजुकी प्लांट

टैकरों से जनता को पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी सभी तक नही पहुंच सका। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या जल बोर्ड के पानी पर निर्भर लोगों को हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।