विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर दिल्ली

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2016 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 11:06 AM (IST)

पाकिस्तान से गुजरात के रास्ते भारत में दस संदिग्ध लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद आतंकवादियों के भारत में घुसने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान से गुजरात के रास्ते भारत में दस संदिग्ध लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद आतंकवादियों के भारत में घुसने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण भवनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को संभावित आतंकवादी हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा के ये बंदोबस्त किए गए हैं। बड़े मॉल, अस्पताल, स्कूल और कॉलेजों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मिली सूचना में विशेष रूप से जिक्र है कि लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के दस आतंकवादी गुजरात के रास्ते भारत में घुस चुके हैं और वे दिल्ली में आतंकवादी हमला कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अपराध शाखा को इस खुफिया सूचना के बारे में जानकारी दी गई है ताकि महानगर के आसपास सक्रिय गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके जिनका संभावित आतंकवादी जुड़ाव हो सकता है।पुलिस बाजारों और मेट्रो स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रख रही है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।