विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैसे ऐंठने के लिए लगा दिया 'दुष्कर्म' का आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 03 Jul 2015 09:40 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Jul 2015 10:44 AM (GMT+05:30)

टेलीविजन पर आपराधिक वारदात पर आधारित क्राइम शो देखकर एक महिला ने घर में आए चोर को खतरनाक तरीके से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली। टेलीविजन पर आपराधिक वारदात पर आधारित क्राइम शो देखकर एक महिला ने घर में आए चोर को खतरनाक तरीके से फंसाने की कोशिश की। उसने चोर पर चोरी करने के अलावा, दुष्कर्म का आरोप भी लगाया।

यह आरोप महिला ने इस सोच के साथ लगाया कि बाद में वह थाने जाकर चोर से दुष्कर्म के आरोप को वापस लेने के एवज में पुलिस की मदद से मोटी रकम ऐंठने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन जब पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच कराने के लिए कहा तो वह घबरा गई और उसकी नापाक सोच सामने आ गई।

महिला ने काउंसिलिंग के दौरान पूरी सच्चाई बता दी। बाद में महिला ने पुलिस से माफी मांग ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। मियांवाली नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा यह मामला बुधवार देर रात का है।

क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती से एक व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर बताया कि एक चोर को लोग पकड़ कर पीट रहे हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चोर को लोगों ने पकड़ रखा था। जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई उस घर की मालकिन ने चोर पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया।

इसके बाद पुलिस आरोपी व महिला दोनों को लेकर थाना पहुंची। दुष्कर्म के आरोप को देखते हुए पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग कराने का फैसला किया। जब काउंसलर ने महिला से दुष्कर्म से जुड़ी जानकारी लेनी शुरू की तो वह घबरा गई। इसके बाद जब मेडिकल जांच कराने की बात महिला कही गई तो उसने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया है। उसने यह झूठा आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने काउंसलर को बताया कि टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल क्राइम शो में एक बार उसने देखा कि एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी व महिला को थाने लेकर गई।

बाद में पुलिस ने मामले को रफा दफा करने के एवज में महिला को रुपये दिलाए थे। इसी सीरियल को देखकर महिला ने दुष्कर्म की झूठी कहानी का तानाबाना बुना। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।