यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े
जासं, नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी वाहन चालकों को मूल्य वृद्धि का झटका लगा है। इ

जासं, नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी वाहन चालकों को मूल्य वृद्धि का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 95 पैसा तो गाजियाबाद व नोएडा में यह बढ़ोतरी 1.26 रुपये प्रति किलो की हुई है। इसी तरह दिल्ली में रसोई गैस के दाम में 80 पैसे प्रति यूनिट (एससीएम) और एनसीआर में 91 पैसे की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी मध्यरात्रि से लागू हो गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बयान जारी कर बताया है कि केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब सीएनजी 39.71 रुपये और गाजियाबाद व नोएडा में 49.20 रुपये प्रति किलो में मिलेगी। रेवाड़ी में सीएनजी 50.67 रुपये में मिलेगी। इसी तरह दिल्ली में पीएनजी 25.19 रुपये, नोएडा-गाजियाबाद में 27.64 रुपये व रेवाड़ी में यह 27.63 पैसे प्रति यूनिट (एससीएम) में मिलेगी।