यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रदूषण का कहरः कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार भी सक्रिय हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार भी सक्रिय हो गई है। इस बाबत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में आपात बैठक बुलाई है।
गौरतलब है कि राजधानी में तय मानकों से ऊपर जा चुके वायु प्रदूषण पर हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति बीडी अहमद व संजीव सचदेव की पीठ ने कहा कि दिल्ली में रहना मानो किसी गैस चैंबर में रहने के सामान है। पीठ ने केंद्र व दिल्ली सरकार को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पेश करने का निर्देश भी दिया है।
गौरतलब है कि नवंबर के बाद अब दिसंबर माह मे भी राजधानी मे बढ़ा हुआ प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नही ले रहा है। दिल्ली मे प्रदूषण का स्तर बीते 5 नवंबर के बाद से लगातार खतरनाक बना हुआ है। दो दिन पहले प्रदूषण का स्तर सामान्य से तीन गुना अधिक दर्ज हुआ और आनंद विहार क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खतरनाक रही।
दिल्ली मे प्रदूषण को लेकर बने हालात को देखते हुए विशेषज्ञो का कहना है कि अब समय आ गया है कि इस समस्या से निबटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की दिशा मे कदम बढ़ाए जाएं।
