विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवाओं को डालनी चाहिए पुस्तक पढ़ने की आदत : महेश शर्मा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 09:23 PM (IST)

फोटो - 31डेल 125 पुस्तक मेला - आर यू नट्स नाम की पुस्तक का किया विमोचन - लिफी प्रकाशन क

युवाओं को डालनी चाहिए पुस्तक पढ़ने की आदत : महेश शर्मा
युवाओं को डालनी चाहिए पुस्तक पढ़ने की आदत : महेश शर्मा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : प्रगति मैदान में चल रहे दिल्ली पुस्तक मेले में केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भी शिरकत की। शर्मा ने यहां लेखिका शुभा सिंह की पुस्तक आर यू नट्स का विमोचन किया। इसके साथ लिफी प्रकाशन के 37 वें पुरस्कार समारोह में लेखकों एवं प्रकाशकों को सम्मानित किया। इस मौके पर लेखिका शुभा सिंह, फेडरेशन ऑफ इंडिया पब्लिशर्स के अध्यक्ष एनके मेहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लोगों को उपहार में पुस्तकें भेंट करने का आह्वान किया है। हमें इस आह्वान पर काम करना चाहिए और अपने मित्रों को उपहार में पुस्तकें देनी चाहिए। शर्मा ने इस दौरान लेखकों और प्रकाशकों की हौसला अफजाई की। उन्होंने युवाओं से किताबें पढ़ने की अपील की, कहा कि पढ़ने की आदत छूटने से सर्वागीण विकास नहीं हो रहा है।

37 वें लिफी प्रकाशन पुरस्कार में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की पुस्तक इंडिका अ डीप नेचुरल हिस्ट्री ऑफ दि इंडियन सुब्कांतिनेंत को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया तो दूसरे पुरस्कार में ओम इंटरनेशनल की पुस्तक आशा पारेख : दि हिट गर्ल एन ऑटोबायोग्राफी और हैय हाउस पब्लिशर्स इंडिया लिमिटेड की पुस्तक कैप्टन अम¨रदर सिंह : दि पीपल महाराजा को उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया।