Move to Jagran APP

दिल्ली का दूसरा निर्भया कांड तो नहीं मंदबुद्धि से रेप ! ये हैं समानताएं

दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, दिसंबर, 2012 में हुए निर्भया कांड की याद दिला रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 04:07 PM (IST)
दिल्ली का दूसरा निर्भया कांड तो नहीं मंदबुद्धि से रेप ! ये हैं समानताएं

नई दिल्ली (जेपी यादव)। दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, दिसंबर, 2012 में हुए निर्भया कांड की याद दिला रहा है। 4 साल के भीतर हुई निर्भया जैसी दूसरी वारदात दिल्ली पुलिस के दावे पर सवाल खड़ी करती है।

loksabha election banner

फिलहाल दुष्कर्म पीड़िता किशोरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। कुछ ऐसा ही 16 दिसंबर, 2012 को निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म में हुआ था। चलती बस में 5 लोगों ने एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ दरिंदगी की सारी इंतेहा पार कर दी थी।

जख्मी हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक वो बिस्तर पर पड़ी जिंदगी और मौत की जंग लड़ती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा भी दोनों में बहुत-सी समानताएं।

ये है समानता

1. नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद मंदबुद्धि किशोरी को मरने के बाद रेलवे की पटरियों पर फेंका था, ताकि वह मर जाए। ठीक ऐसी निर्भया के दरिंदगी को अंजाम देने के बाद पांचों ने उसे सड़क पर फेंक दिया था, ताकि वह मर जाए।

2.जहां एक ओर मंदबुद्धि के प्राइवेट पार्ट्स का नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, निर्भया कांड में ऐसी ही दरिंदगी दिखाई गई थी।

3.निर्भया केस में पांच लोगों ने दरिंदगी दिखाई थी, जिसमें एक नाबालिग है। मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म में भी एक नाबालिग शामिल है।

4. निर्भया मामले में रात में वारदात को अंजाम दिया था, तो मंदबुद्धि किशोरी के साथ रात को ही दरिंदगी अंजाम दी गई है।

5. मंदबुद्धि किशोरी की सर्जरी की गई है और निर्भया की सर्जरी भी की गई थी।

6. मंदबुद्धि किशोरी के साथ 17 मई को वारदात हुई , निर्भया के साथ 16 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। यानी इंसानियत को शर्मसार करने वाली दोनों घटनाएं महीने के दूसरे पखवाड़े में घटी थीं।

गौरतलब है कि दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। किशोरी के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं। किशोरी एक सप्ताह से एम्स में भर्ती है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल किशोरी का हाल जानने के लिए एम्स पहुचीं थी। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सोनिया गांधी ने एम्स पहुंचकर किशोरी का स्वास्थ्य जाना था। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक, मामला दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नाबालिग है। ये मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी पुलप्रह्लादपुर इलाके में रेलवे कॉलोनी में रहती है। एक सप्ताह पहले वह पानी भरने गई थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि किशोरी को दुष्कर्म के बाद मारने का प्रयास किया। किशोरी के साथ काफी ज्यादा मारपीट की गई।
इसके बाद किशोरी को रेल की पटरियों पर फेंक दिया था। एक सप्ताह से किशोरी अस्पताल में भर्ती है। उसके प्राइवेट पार्ट पर काफी चोटें हैं। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने हत्या के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.