यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में एक और दादरी कांड की पटकथा तैयार, बहाना बनेगा लव-जिहाद!
मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगाने की घटना के बाद दादरी एक बार फिर सुलग उठा है। वहीं, मुस्लिम ...और पढ़ें

नोएडा। यूपी में एक बार फिर दादरी कांड दोहराया जा सकता है। मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगाने की घटना के बाद दादरी एक बार फिर सुलग उठा है। बताया तो यह भी जा रहा है कि लड़की को लड़के के साथ भगाने में राजनीतिक पार्टी के नेता के भतीजों का हाथ है। वहीं, मुस्लिम परिवार एक और दादरी कांड की आशंका से सहमा हुआ है।
वहीं, निकाह से पहले युवती का धर्म परिवर्तन कराने की खबर से हिंदू समुदाय से जुड़े लोग भड़क गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले हिंदू युवती के परिजनों उसकी जमकर पिटाई भी की थी।
तीन साल से है प्रेम प्रसंग
हिंदू युवती व मुस्लिम युवक के बीच पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती का धर्म-परिवर्तन करा दिया गया है। युवती कहां है? इस बात की जानकारी उसके परिजन को भी नहीं है।
27 नवंबर को है युवती की शादी
बताया जा रहा है कि हिंदू युवती मुस्लिम युवक से बेइंतेहा प्यार करती है। इसी महीने की 27 तारीख को उसकी शादी है। ऐसे में इस विवाद से परिजन बेदह परेशान हैं।
युवती को भगाने में राजनीतिक दल के नेता का हाथ!
माहौल गर्माने से लोगों में रोष है। आरोप है कि युवती को भगाने में दादरी के एक नेता के दो भतीजों ने मदद की है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि नेता के कहने पर ही उसके भतीजों ने युवती को भगाने में युवक की मदद की है।
रात भर युवक-युवती करते थे फोन पर बात
पुलिस के मुताबिक, हिंदू युवती अपने प्रेमी से रात भर बात करती थी। हो सकता है परिजनों को इस बात की जानकारी हो, लेकिन उन्होंने इसको लेकर कोई कठोर कदम नहीं उठाया।
युवक के घरवाले डरे
दादरी के बिसाहड़ा गांव में इकलाख की भीड़ द्वारा हत्या जैसा घटना की आशंका से युवक के परिजन डरे हुए हैं। ऐसे में युवक के परिजन बेहद परेशान हैं।
पुलिस जुटी युवती की तलाश में
पुलिस मोबाइल फोन ट्रेस कर युवती को सकुशल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि मामले में युवती के परिजन की भी लापरवाही है। युवती देर रात फोन पर युवक से बात करती थी, यह सब जानते हुए भी परिजन ने कभी कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
अब मामला बढ़ता देख परिजन पुलिस के पास पहुंचे है। सीओ दादरी का कहना है कि युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कुछ नंबरों की डिटेल मिली है। जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा।
