विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहले भी विदेशी महिलाओं के साथ दरिंदो ने किया था दुष्कर्म'

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:22 AM (IST)

अमेरिकी महिला के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई थी और उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी गई थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। अमेरिकी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने फोन पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से बात की है। बातचीत में महिला ने अधिकारी को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके थे।

महिला के मुताबिक क्रूरता के दौरान आरोपियों ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो जापान और ऑस्ट्रेलिया की 2 महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई थी और उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी गई थी।

दसवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, शिकायत दर्ज

विदेशी महिला के साथ हुई मारपीट

पीड़िता ने फोन पर इस बात का भी जिक्र किया कि होटल के एक कर्मी ने गाइड के साथ मिलकर उसी दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जिस दिन वह यहां पहुंची थी। होटल में उसे पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दिया गया था। महिला ने फोन पर बताया कि पांच आरोपियों ने न केवल उनके साथ लगातार 2 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। डराने के लिए आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की थी।

सांकेतिक तस्वीर

सदमे में रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि 3 दिनों तक उसे होटल के एक कमरे में बंद रखा गया था और चौथे दिन वह अमेरिका लौट गई थी। पीड़िता ने फोन पर पुलिस अधिकारी को बताया कि अमेरिका लौटने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने उसे पहले सदमे से उबरने और बाद में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस कारण वह कई महीनों तक चुप रही।

दिल्ली में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने फोन पर किए सनसनीखेज खुलासे

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शिकायत के बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म (अप्राकृतिक यौन संबंध), जान से मारने की धमकी, मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

दिल्ली आने का अनुरोध

पांच सितारा होटल के सभी कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने होटल में ठहरने के रिकार्ड जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधिकारी ने महिला का मेडिकल कराने व कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली आने का अनुरोध किया है।

अमेरिका जा सकती है पुलिस टीम

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अमेरिका के कोर्ट में भी बयान दर्ज कर दस्तावेज यहां मंगवाए जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय के स्तर पर जो निर्णय लिया जाएगा पुलिस उसी के अनुसार काम करेगी। अगर पुलिस को बयान दर्ज करने अमेरिका जाने को कहा जाएगा तो पुलिस टीम वहां जाएगी।

दिल्ली में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।