मोदी के खिलाफ मोर्चे से अखिलेश यादव ने बनाई दूरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मंच पर लाने के लिए जो साझा प्रयास किया था, उसको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झटका दे दिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मंच पर लाने के लिए जो साझा प्रयास किया था, उसको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झटका दे दिया है।
बताया जा रहा है कि केजरीवाल के प्रयास से आयोजित होने वाले सम्मेलन में अखिलेश शामिल नहीं होंगे। हालांकि, सम्मेलन में कुछ और भी मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे पर उनके संदेश जरूर पढ़े जाएंगे, मगर यादव के संदेश के बारे में भी कोई स्थित साफ नहीं हुई है।
नोएडा के हरेंद्र को CM अखिलेश यादव ने किया सम्मानित
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल होंगे। इसके साथ ही चार मुख्यमंत्रियों के संदेश पढ़े जाएंगे। इसमें उनके सम्मेलन में नहीं पहुंच पाने की बात बताते हुए साझा प्रयास को अपना समर्थन दिया जाएगा।
बताया जाता है कि सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के संबंधों पर चर्चा होगी। इसका विषय सहयोगात्मक संघीय ढांचा तथा केंद्र व राज्यों के बीच संबंध होगा। इसका आयोजन बुधवार को जनपथ स्थित इंपीरियल होटल में किया जाएगा। सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी संदेश पढ़ा जाएगा।
उन्होंने सम्मेलन को अपना समर्थन दिया है, मगर चुनाव प्रचार में अति व्यस्त होने के चलते सम्मेलन में न पहुंच पाने में असमर्थता जताई है। गौरतलब है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रही तनातनी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल के साथ पहले ही आ चुके हैं।
उन्होंने कई मौकों पर यह बात कही है कि केंद्र सरकार को दिल्ली राज्य में दखल कम करना चाहिए। इसके अलावा वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग का भी खुले तौर पर समर्थन भी कर चुके हैं।