यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JNU के बाद हंसराज कॉलेज में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां
हंसराज कॉलेज में एक दलित छात्र पर जातिवादी टिप्पणी करने और मारपीट किए जाने के विरोध मे क्रांतिकारी युवा संगठन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। हंसराज कॉलेज में एक दलित छात्र पर जातिवादी टिप्पणी करने और मारपीट किए जाने के विरोध मे क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाइएस) ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व सध्या पर मनुस्मृति जलाने का ऐलान किया है।
जेएनयू कैंपस में जलाई गई मनुस्मृति की प्रति
केवाइएस के एक पदाधिकारी का कहना है कि हम इसे हंसराज कॉलेज के परिसर में ही जलाएंगे। कुछ दिनों पहले जेएनयू में कुछ छात्रों द्वारा मनुस्मृति की प्रतियां जलाई गईं थीं।
