विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये खूबियां देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को बनाती हैं खास

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2016 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2016 07:48 PM (IST)

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आज सुबह दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन ने भारतीय रेल के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आज सुबह दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन ने भारतीय रेल के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।

आइए डालते हैं इसकी खूबियों पर एक नजर

1. शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी।

2. दो एग्जिक्युटिव एसी चेयर कार और 8 एसी चेयर कार कोच होंगे।

3. ट्रेन होस्टेस की भी सुविधा होगी।

4. ट्रेन में फ्री वाई-फाई और मनोरंजन की सुविधा होगी।

5.ट्रेन में वाई-फाई के चलते पैसेंजर अपने स्मार्टफोन पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।

6. 5,500 हार्सपावर का 'वैप-5' इंजन इस ट्रेन को खींचेगा।

7.इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है।

8. गतिमान ट्रेन में जैविक शौचालय लगाया गया है। शौचालय में कोई फिसलकर गिरे नहीं, इसलिए मैट भी लगाया गया है।

9. स्टेनलेस स्टील का वॉश बेसिन बनाया गया है।

यह होगा किराया

- हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस का शुरुआती किराया 690 रुपये होगा।
- एग्जीक्यूविट क्लास में के लिए 1365 रुपए का टिकट है।
- गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25% ज्यादा होगा। कैटरिंग सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए किराया बढ़ाया गया है।
- भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 540 और 1040 रुपये है।