विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेवर गैंगरेपः घटना की दूरी 15 मिनट की पर यूपी पुलिस पहुंची दो घंटे बाद

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 12:20 PM (IST)

बदमाश चारों महिलाओं से दुष्कर्म करने लगे। पत्नी, बहन, भाभी व गाड़ी चालक की पत्नी के साथ दुष्कर्म होता देख ...और पढ़ें

जेवर गैंगरेपः घटना की दूरी 15 मिनट की पर यूपी पुलिस पहुंची दो घंटे बाद
जेवर गैंगरेपः घटना की दूरी 15 मिनट की पर यूपी पुलिस पहुंची दो घंटे बाद

नोएडा (जेएनएन)। जेवर-बुलंदशहर हाई-वे पर जहां परिवार के मुखिया की हत्या व परिवार की चार महिलाओं से गैंगेरप की घटना ने  पूरे प्रदेश ही देश को भी शर्मसार किया है वहीं यूपी पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं। जानकारी मिली है कि पीड़ितों की ओर से स्थानीय पुलिस को समय से सूचना मिल गई थी, लेकिन अपनी लेटलतीफी के लिए बदनाम यूपी पुलिस करीब 2 घंटे वाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची। तब तक बदमाशों दौलत लूटने के साथ चार महिलाओं की इज्जत भी लूट चुके थे और विरोध करने पर परिवार के मुखिया का भी कत्ल कर दिया था।

यहां पर बता दें कि जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर रामनेर गांव के पास बुधवार देर रात करीब 12.15 बजे एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है, जिसमें 6 अफसर शामिल हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे से डेढ़ व जेवर कोतवाली से तीन किमी दूर बदमाश दो घंटे तक हैवानियत का नंगा नाच करते रहे। इस बीच पुलिस की गाड़ी देख फरार हो गए। बदमाशों ने परिवार से 40 हजार नकद व लाखों के गहने लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 376डी व 396 के तहत सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया।

जेवर कस्बा निवासी एक परिवार की गर्भवती महिला बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार रात पता चला कि महिला की तबीयत ज्यादा खराब है तो परिजन उसे देखने रात करीब 12 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति की इको कार से बुलंदशहर रवाना हुए।

कार में चार पुरुष, चार महिलाएं व पांच वर्ष का एक बच्चा था। करीब 12.15 बजे कार जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे स्थित रामनेर गांव के पास पहुंची तो चालक की ओर का अगला व पिछला पहिया पंक्चर हो गया। बदमाशों ने सड़क पर नुकीली कीलें लगाकर पट्टा डाल दिया था। चालक ने गाड़ी रोक दी।

इसकी सूचना चालक मोबाइल से वाहन मालिक को देने लगा, तभी छह बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। फोन न कटने के कारण वाहन मालिक कार में सवार लोगों की चीखें व बदमाशों द्वारा उन्हें दी जा रही धमकी को सुन रहा था। कुछ देर बाद फोन कट गया। वाहन मालिक ने सूचना पुलिस को दी।

उधर, बदमाशों ने कार को मुख्य सड़क से हटाकर लगभग 100 मीटर दूर खेत में ले जाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान सड़क के किनारे खेत पर सो रहे एक किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाश सभी लोगों को कार से थोड़ी और दूर खेतों में ले गए। वहां गन्ने की फसल खड़ी थी। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांध दिये। बदमाशों के पास तमंचा, चाकू, लोहे की राड व हथौड़े थे।

बदमाश चारों महिलाओं से दुष्कर्म करने लगे। पत्नी, बहन, भाभी व गाड़ी चालक की पत्नी के साथ दुष्कर्म होता देख परिवार के मुखिया ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरे सदस्य विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। बदमाश दूर से पुलिस वाहनों की लाइट देखकर फरार हो गए। 

पीड़ित के भतीजे ने बताया कि कार का टायर रात को करीब 1.30 बजे पंचर हुआ था। इसके बाद कार के ड्राइवर ने टायर मंगवाने के लिए अपने मालिक को फोन किया। उसी दौरान करीब 6 बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान कार मालिक को दाल में कुछ काला लगा, तो उसने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया।

मौका-ए-वारदात से पुलिस स्टेशन की दूरी महज 15 मिनट की है, लेकिन पुलिस को वहां पहुंचने में 2 घंटे लग गए। जेवर पुलिस तड़के 3.45 बजे वहां पहुंची, जबकि घटना की सूचना दो बजे के आसपास दे दी गई थी।

जेवर का रहने वाला पीड़ित परिवार मारुति इको कार में बुलंदशहर के लिए निकला था। रास्ते में अचानक उनकी कार से किसी चीज के टकराने की जोरदार आवाज़ हुई। उन्हें रुकना पड़ा। इस बीच तकरीबन छह हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

इसके बाद बदमाशों ने पीड़ितों को दूर ले जाकर उऩके हाथ-पांव बांध कर उल्टा लिटा दिया। इसके बाद पैसा, मोबाइल और महिलाओं से जेवर छीन लिए। इसके बाद एक-एक कर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर परिवार के मुखिया को गोली मार दी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।