विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्र लिखकर सरकार से सीसीटीवी लगवाने की मांग

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 07:02 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शास्त्री पार्क इलाके में सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर नई पीढ़ी

पत्र लिखकर सरकार से सीसीटीवी लगवाने की मांग
पत्र लिखकर सरकार से सीसीटीवी लगवाने की मांग

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शास्त्री पार्क इलाके में सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने एक साल पहले वादा किया था कि वह इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी, लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी अब तक न लग सके। संस्था ने कहा कि इलाके में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का लगाया जाना जरूरी है।

संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह शास्त्री पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे, लेकिन यह योजना अब तक पूरी होते नहीं दिख रही। क्षेत्र के एसडीएम से जब कैमरों के लिए कहा तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध बहुत बढ़ गए हैं, सीसीटीवी न होने की वजह से दिल्ली पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में बहुत परेशानी होती है।